खोए 32 मोबाइल फोन बरामदकर उपभोक्ताओं को लौटाया
सीवान, मई 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को 32 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित उपभोक्ताओं को लौटा दिया। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है। समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल प्राप्त करने पहुंचे लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। बताया गया कि अप्रैल माह में बरामद किए गए मोबाइल फोनों में अधिकांश मिसिंग मोबाइल शामिल हैं, इन्हें तकनीकी जांच व सर्विलांस के माध्यम से ट्रैक कर बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- सीईआईआर पोर्टल से पुलिस ने तीस लाख के 101 मोबाइल ढूंढ सौंपा पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि जिले में ऑपरेशन मुस्कान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.