खोए हुए 151 मोबाइल बरामद कर सौंपे
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 17 -- फर्रुखाबाद। सर्विलांस टीम ने खोये हुये 151 एंड्रायड मोबाइल बरामद कर जब लोगों को सौंपे तो उनके चेहरे खिल गये। बरामद किए गए मोबाइल की कीमत करीब 35 लाख रुपया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने खोये हुये मोबाइल फोन को वास्तविक स्वामियों को सौंपा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी खुशी लोग मोबाइल लेकर अपने घरों को चले गये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी का मोबाइल गिरे तो पुलिस को सूचना जरूर दें। इस दौरान सर्विलांस टीम भी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.