बांदा, जनवरी 5 -- बांदा। मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने 26 लाख रुपये के 130 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सोमवार को इनकों को मालिकों को सौंप दिया गया। एएसपी शिवराज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय और सभी थानों से प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों के आधार पर, साइबर क्राइम थाना और कोतवाली नगर की पुलिस टीमों को इनकी बरामदगी का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस टीमों ने 130 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोन की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये है। साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा 70 मोबाइल और कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मेविस टॉक ने उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.