प्रयागराज, फरवरी 13 -- सर्विलांस सेल नगर जोन पुलिस टीम ने शुक्रवार को खोए हुए कुल 125 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया। पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने लोगों को उनका मोबाइल प्रदान किया। इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि सर्विलांस सेल ने मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए तकनीकि साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। कई स्थानों पर भौतिक जांच भी की। कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, www.ceir.gov.in पोर्टल और लोकेशन ट्रैकिंग आदि जैसे आधुनिक तकनीकि का उपयोग करते हुए मोबाइल फोनों का पता लगाया। मोबाइल गुम होने पर यहां करें शिकायत डीसीपी नगर ने बताया कि गुम मोबाइल के बारे में संबंधित थाने के माध्यम से अथवा स्वयं www.ceir.gov.in पोर्टल पर मोबाइल रसीद, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.