सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सीईआईआर (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल फोन बरामद करने में सोनभद्र पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं साइबर ठगी के मामलों में भी पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर थाना और साइबर सेल लगातार आमजन के खोए मोबाइल फोन बरामद करने तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में अब तक कुल 638 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस आए 19500 रुपये बर...