फरीदाबाद, मई 27 -- पलवल, अजित कुमार। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और फर्जी सिम कार्डों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला पुलिस कार्यालय पलवल के सभागार में दूरसंचार विभाग और जिला पुलिस की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा टेलीकाम सर्विस एरिया के अतिरिक्त महानिदेशक राधा चरण शाक्य और पलवल के पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने वाले सीईआईआर सिस्टम का बेहतरीन उपयोग कर पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा मोबाइल रिकवरी करने पर पलवल पुलिस को प्रथम स्थान मिलने का गौरव प्राप्त हुआ।आंकड़ों के आधार पर पलवल जिला पुलिस ने राज्य भर में मोबाइल रिकवरी में पहला स्थान हासिल किया है। इस सफलता को मुकाम तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक द्वारा सिपाह...