बिजनौर, अप्रैल 17 -- नहटौर। अचानक कोल्हू पर लगे खोई के ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। शुक्रवार को ग्राम धनुपुरा मछमार निवासी मईनुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन के गन्ने का कोल्हू है। परिसर में ही कोई का ढेर लगाया गया है। बताया जाता है कि बराबर के खेत में गन्ने की पत्ती जलाते समय अचानक चिंगारी खोई के ढेर पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग लगने की घटना से कोल्हू स्वामी को करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ। यह भी पढ़ें- अवशेषो में लगी आग से बारह बीघा फसल जली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.