रांची, मार्च 28 -- रातू,प्रतिनिधि। चैती दुर्गा पूजा के विजयादशमी पर शनिवार को मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत रातू प्राचीन बजरंगबली मंदिर, बड़कटोली से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शोभायात्रा से पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत मां का खोइछा भरकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा बड़कटोली बस्ती और रातू चट्टी होते हुए रातू बड़ा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। चैती दुर्गा पूजा को सफल बनाने में अखोरी राजेश, अशोक साहू, अखोरी अक्षित, राजकुमार वर्मण, संजय साहू, हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.