खैलम, अलीगंज, गैनी से श्रृद्धालुओं के जत्थे कछला रवाना
बरेली, अगस्त 9 -- अलीगंज। गांव खैलम, अलीगंज, गैनी से श्रद्धालुओं का जत्था जल भरने कछला रवाना हुआ है। थानाध्यक्ष जगत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ जत्थों को क्षेत्र से रवाना कराया। कांवड़िए सोमवार को गौरीशंकर गुलड़िया धाम में जलाभिषेक करेंगे। गौरतलब है कि खैलम में कुछ साल पहले कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा विवाद हो गया था। तब से प्रशासन अलर्ट रहता है। खैलम कांवड़ सेवा समिति के जत्थेदार महंत लेखराज मौर्य, वीरपाल, उदयपाल, अर्पित गुप्ता, जोगराज सागर, विमल प्रजापति ओमकार मौर्य, प्रियांश श्रीवास्तव, गैनी गांव से कांवड़ के जत्थेदार कैलाश, बचेरा गांव से गणेश कांवर सेवा समिति से जत्थेदार कमलकांत के साथ कांवड़िए जल भरने गए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चंदवारा में कांवर पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.