अलीगढ़, मई 28 -- खैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गौमत-बाजना मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में पशु व्यापारी पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सपना फार्म हाउस के सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में पुत्र ने दम तोड़ दिया, जबकि जिला अस्पताल पहुंचने पर पिता की भी मौत हो गई।मृतकों यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज की पहचान खुर्जा तहसील के गांव बंगराई निवासी वेदपाल 45 तथा उनके पिता अतर सिंह...