अलीगढ़, मार्च 9 -- खैर, संवाददाता। कस्बा में चार फरवरी की शाम प्लाइबोर्ड कारोबारी अभिषेक पर जान से मारने की नीयत से हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने चार दिन बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों पर मोहल्ला माता वाले गोदाम पर गोली चलाने का आरोप है। पीड़ित अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को सोमना रोड पर मजार के सामने से आरोपित युवक बंटी पुत्र हरेन्द्र निवासी गांव संग्रामपुर व लवकुश पुत्र सुन्दर सिंह निवासी गांव बिसारा को गिरफ्तार किया है। तलाशी में बंटी पर एक पिस्टल, दो कारतूस व लवकुश पर एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बता दें बुधवार की शाम प्लाईवुड कारोबारी अभिषेक के गोदाम पर फायरिंग कर दी थी।...