अलीगढ़, अप्रैल 1 -- खैर, संवाददाता। श्री मंडी कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा नेता एवं व्यापारी सीताराम अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में रत्नेश चौधरी को महामंत्री तथा तरुण गौतम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि वह पूर्व की तरह व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे और अपने कार्यकाल को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिना किसी भेदभाव के सभी व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से धान सीजन के दौरान मंडी और कस्बे में लगने वाले जाम को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इसके स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा। साथ ही मंडी में बड़ी कंपनियों और प्रमुख व्यापारियों को आमंत्रित कर किसानों को उ...