खैर तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज में ऑपरेशन अंकुश के तहत वन विभाग ने खैर तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने चार खैर के पेड़ों की कटी लकड़ी और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान पांच-छह अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल की आड़ में फरार हो गए। प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी मनिंदर कौर के निर्देशन व वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र आर्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में वन दरोगा गणेश दत्त पांडे, भुवन खर्कवाल, धर्मेंद्र मेहरा, वन आरक्षी तेज प्रताप, तेजपाल सिंह, प्रकाश खर्कवाल और निर्मल रावत सहित शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.