खैर को पांच रनों से हराकर जयपुरिया ने जीता मुकाबला
बस्ती, जून 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के खैर क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों के बीच जयपुरिया क्रिकेट अकादमी और खैर क्रिकेट अकादमी के बीच 25 ओवर का मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की टीम 19.5 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कृष्ण ने 31, प्रतीक राज ने 14, हर्ष कुमार ने 11 और रितेश राणा ने 10 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से रितिक और अंश ने तीन-तीन विकेट, आचमन ने दो विकेट तथा संस्कार और रुद्रपाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी और पांच रन से मुकाबला हार गई। यह भी पढ़ें- सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 15 रन से हराया टीम की ओर से अखिलेश यादव ने 36,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.