बिजनौर, सितम्बर 9 -- वन विभाग ने जंगल में खैर की लकड़ी के अवैध कटान के मुख्य आरोपी गिरफ्तार करने का दावा किया है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी रेंज के तहत जंगल में खैर की लकड़ी का अवैध कटान किए जाने के बाद हरकत में विभागीय अधिकारियों ने खुलासे का प्रयास शुरू किया।सोना नदी के रेंजर मुकुल सोनाल के मुताबिक कालागढ़ डीएफओ तरुण एस के द्वारा एसडीओ अनामिका बुकरवाल की अगुआई में टीम गठित करके मामले के खुलासे मै जिम्मेदारी सौंपी गई। विभागीय स्तर पर गठित टीम ने भारी मशक्कत करके खैर के अवैध कटान के मुख्य आरोपी विक्रम सिंह उर्फ गब्बर सिंह को करीब लगभग 10 कुंतल लकड़ी सहित गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसको पौड़ी जेल भेज दिया गया। विक्रम सिंह उर्फ गब्बर सिंह की गिरफ्तारी को विभाग की बड़ी सफलता करार दिया जा रहा है। वनकर्मियों की टी...