खैर की लकड़ी से भरी होंडा सिटी कार नहर में गिरी
काशीपुर, मई 18 -- जसपुर। खैर की लकड़ी से भरी एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। मामले की सूचना वन विभाग को देकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को गूलरगोजी से नादेही रोड की ओर जा रही होंडा सिटी कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सूचना पर पूरनपुर के पूर्व प्रधान हृदेश चौहान समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार दो युवक फरार हो चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से नहर से बाहर निकलवाया। नादेही चौकी इंचार्ज संतोष देवरानी ने बताया कि कार में करीब पांच कुंतल खैर की लकड़ी लदी हुई थी। कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि बरामद लकड़ी की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.