बिजनौर, फरवरी 17 -- साहूवाला वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से आरक्षित वन क्षेत्र से काटकर ले जाई जा रही खैर की लकड़ियों से भरे वाहन और चालक को पकड़ा है। वन विभाग ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। साहूवाला वन रेंज के अंतर्गत इनायतपुर चौकी पर तैनात वन दरोगा साजिद मलिक ने बताया कि सोमवार की सुबह टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगीना-हरेवली मार्ग पर बांध के पास से एक वाहन को पकड़ा है। जिसमें खैर की लकड़ियां भरी हुई थी टीम लकड़ियों से भरे वाहन व चालक प्रीतम सिंह पुत्र फुकन सिंह निवासी ग्राम मानपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद को पकड़कर साहूवाला वन रेंज कार्यालय ले आई। वन दरोगा साजिद मलिक ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर खैर की लकड़ियों पर जुर्म काटकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.