रुडकी, अप्रैल 12 -- रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत रुड़की रेंज में वन विभाग की टीम ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खैर की लकड़ी से भरी एक डीसीएम गाड़ी को जब्त किया है। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन विभाग ने लाखों रुपये की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। उप वन संरक्षक हरिद्वार और उप प्रभागीय वन अधिकारी रुड़की के निर्देशों पर वन विभाग की टीम लगातार गश्त पर है। शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन अवैध लकड़ी लेकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर काली नदी बैरियर पर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक डीसीएम को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और गागलहेड़ी की तरफ भागने लगा। मामला अंतरराज्यीय सीमा का होने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.