रामपुर, मई 2 -- बिलासपुर। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शनिवार को प्रतिबंधित खैर की लकड़ी चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने आरक्षित वन क्षेत्र ग्राम रवाना बीट संख्या-5 में छापेमारी कर एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि उसके छह साथी मौके से भागने में सफल रहे। शनिवार की तड़के रेंज के वन दरोगा अखिलेश चन्दोला और उनकी टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें जंगल में अवैध कटान की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने मनजीत सिंह निवासी ग्राम बेरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और लकड़ी काटने वाला इलेक्ट्रिक कटर बरामद हुआ। साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने खैर के दो कटे हुए पेड़ 14 बोट लगभग तीन क्विंटल खैर की लकड़ी को भी जब्त किया गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि वन कर्मियों द्वार...