अलीगढ़, फरवरी 12 -- 334 डी राजमार्ग बना मुसीबत का सबब, गड्ढों में तब्दील मार्ग पर रोज टूट रहे वाहन, जाम से जनजीवन बेहाल खैर, संवाददाता। कस्बा खैर से होकर गुजरने वाला 334 डी राजमार्ग इन दिनों लोगों के लिए भारी मुसीबत का कारण बना हुआ है। सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि राहगीरों और वाहन चालकों का इस मार्ग से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और फैले कंकड़-पत्थर दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक वर्ष से सड़क की यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। राजमार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन आए दिन खराब हो रहे हैं। कई बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.