गिरडीह, मई 15 -- गिरिडीह/खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। देवरी प्रखंड के गिद्धा, कटोरी, गादी, किसगो समेत कई अवैध पत्थर माइंस पर छापेमारी कर संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन दूसरी ओर धनवार प्रखंड क्षेत्र में आज भी कई अवैध पत्थर माइंस खुलेआम संचालित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब संबंधित अधिकारियों और अवैध माइंस संचालकों की मिलीभगत से हो रहा है। यह भी पढ़ें- गावां में अवैध क्रशर पर प्रशासन का छापा, पत्थर लदा हाइवा जब्तधनवार प्रखंड में अवैध खनन धनवार प्रखंड अंतर्गत खैरीडीह मौजा में संचालित एम.एस. वारिस स्टोन नामक पत्थर माइंस को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि माइंस में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध उत्खनन कि...