खैरीखुर्द में हुई चोरी में दो गिरफ्तार
रिषिकेष, मई 9 -- खैरीखुर्द में नौ दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की स्कूटी और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक यह चोरी 30 अप्रैल को श्याम अवध, निवासी पांडे प्लाट, खैरीखुर्द के घर हुई थी। जिसमें पीड़ित ने स्कूटी, नकदी, गहने आदि सामान चोरी होने की शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम अज्ञात की पहचान के प्रयास में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नेपालीफार्म तिराहे से घटना में शामिल अंकित और बिजेंद्र दोनों निवासी ग्राम सलोनी पीर मजारा, देवबंद, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.