कटिहार, फरवरी 7 -- समेली,एक संवाददाता आदर्श मध्य विद्यालय खैरा में मध्यान्ह भोजन योजना के चावल चोरी मामले में त्रि-सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अब इन पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ सह बीईओ सत्येन्द्र सिंह ने पोठिया थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। पत्र में उल्लेख है कि 02 फरवरी 2026 को विद्यालय में एमडीएम चावल से संबंधित अनियमितता सामने आई थी, जिसकी जांच 03 फरवरी 2026 को की गई। जांच में पाया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम चावल के गबन-विचलन का प्रयास किया गया। एमडीएम पंजी में ओवरराइटिंग, बिना स्टॉक प्राप्ति के एंट्री, तथा अभिलेखों में छेड़छाड़ पाई गई, जिससे भंडारित ...