खैरा से 252 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
भागलपुर, मई 14 -- नरपतगंज से नंदकिशोर भगत की रिपोर्ट नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत के वार्ड संख्या एक नहर के समीप 252 लीटर नेपाली शराब जब्त करने में सफलता हासिल की हालांकि मौके से तस्कर भाग निकला। जानकारी के अनुसार नरपतगंज पुलिस को खैरा नहर के रास्ते भारी मात्रा में शराब नेपाल से बाइक से लाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने खैरा वार्ड संख्या एक नहर के समीप छापेमारी के दौरान बाइक सवार तस्कर को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्कर पुलिस को देखते ही शराब को फेंक कर भागने में सफल रहे जांच के बाद अलग-अलग हरे रंग के 10 बोर में 252 लीटर नेपाली दिलवाले शराब बरामद होने पर थाना लाया गया मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.