खैरा में रिपेयरिंग दुकान में आग लगने से हजारों के सामान जले
छपरा, मई 26 -- नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित एक रिपेयरिंग दुकान में सोमवार की रात अचानक आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखआग लगने का कारण जानकारी के अनुसार, दुकान में जल रहे दीये से अचानक आग लग गई जिसके बाद दुकान में रखे छोटे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ लिया। देखते-ही-देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखी दवा छिड़कने वाली मशीन, दो बंडल छाता, मसाला पीसने वाली मशीन, कुकर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। उन्होंने लगभग 80 हजार रुपये की क्षति होने की बात कही है।स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.