खैरा में बेखौफ अपराधियों का तांडव, बालू घाट चालान सेंटर पर हमला कर 8 लाख की लूट
जमुई, जून 9 -- जमुई/खैरा, हिन्दुस्तान टीम खैरा प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बालू घाट के चालान सेंटर पर हमला कर लगभग 8 लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने दो कर्मियों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- खैरा के भौंड बालू घाट ऑफिस से Rs.800000 की लूट घटना का विवरण जानकारी के अनुसार देर रात बाइक पर सवार करीब सात हथियारबंद अपराधी अचानक चालान सेंटर में पहुंचे और वहां रखी नकदी लूटने लगे। जब सेंटर पर मौजूद कर्मियों ने विरोध किया तो अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी शिवशक्ति कुमार तथा छपरा जिला निवासी अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस की कार्रवाई घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.