खैरा भूधर गांव के समीप ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की मौत
सासाराम, जून 13 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खैरा भूधर गांव के पास नटवार-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घायल चालक का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।
मृतक की पहचान मृतक की पहचान खैरा भूधर के करन टोला निवासी 62 वर्षीय विजय चौधरी के रूप में हुई है। वे स्वर्गीय सूरज चौधरी के पुत्र थे। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल विजय चौधरी को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।
जांच जारी प्रभारी थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है तथा मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.