औरंगाबाद, जनवरी 5 -- एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खैरा बाजार के समीप नवीनगर-बारुण मुख्य पथ पर छापेमारी कर अवैध शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया है और तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब तस्कर ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में शराब लेकर डेहरी की ओर जा रहे हैं। इसके बाद एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 12 चक्का ट्रक से 34 लीटर बीयर और 60 पेटियों में रखी 480 लीटर झारखंड निर्मित देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और दो शराब तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के पदम टोला गांव निवासी उमेश कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है, जबकि ट्रक चालक नासरीगंज थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.