खैरा थाना में पदस्थापित महिला दारोगा निलंबित
जमुई, अप्रैल 13 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि जमुई के खैरा थाना में पदस्थापित एक महिला दरोगा द्वारा दलाल के माध्यम से रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। इस मामले में एसपी विश्वजीत दयाल ने दरोगा के अलावा बिचौलिया की भूमिका निभाने वाले एक चौकीदार को भी सस्पेंड कर दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद महिला दरोगा जय श्री और रायपुर के चौकीदार आशीष तांती को निलंबित किया गया है। खैरा थाना कांड संख्या - 85/2026 से मामला जुड़ा हुआ था। प्राथमिकी में अज्ञात का नाम था। अनुसंधानकर्ता द्वारा हरियाडीह निवासी श्यामदेव गौस्वामी को मुकदमा में नाम जोड़ने की धमकी देकर दलाल के माध्यम से 7500 रुपया देने का दबाव बनाया था। यह भी पढ़ें- जमुई : खैरा थाना में पद स्थापित महिला दरोगा पर हुई कार्रवाई इस मामले में चौकीदार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। डर और भय उक्त व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.