जमुई, जनवरी 4 -- खैरा, निज संवाददाता जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल खैरा थाना पहुंचे और पुलिस जवानों ने परेड के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके बाद थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जन संवाद कार्यक्त्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लड़ाई-झगड़ा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि आपसी समझ और भाईचारे से ही विवादों का निपटारा संभव है। उन्होंने बताया कि किसी भी विवाद में आरोपी और पीडि़त-दोनों को नुकसान उठाना पड़ता है और थाना व कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं। एसपी ने कहा कि अधिकतर दुश्मनी और झगड़ों की जड़ जमीनी विवाद होते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तंग गलियों और सीमित जमीन के बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.