जामताड़ा, अप्रैल 7 -- बिंदापाथर। खैरा गांव में सोमवार से चार दिवसीय 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन शुरू हो गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को कुंज विलास के साथ संपन्न होगा। हरि मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट से मंदिर परिसर की शोभा देखते ही बन रही है। गांव में बाहर से आने वाले सगे-संबंधियों का लगातार आगमन हो रहा है। जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया है। खैरा के साथ-साथ आसपास के गांव सालूका, अगैया, पगला, बड़दही, श्रीपुर, जामदही और सालोयबेडा में भी भक्ति का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संकीर्तन सुनने पहुंच रहे हैं और धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं। इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं हरिनाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.