जामताड़ा, मई 27 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्रन्तर्गत खैरा गांव में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पुलिस इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी तथा अनुज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव का भ्रमण कर लोगों से भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और सद्भाव का पर्व है, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर इसे मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में निकला फ्लैग मार्च उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा गलत संदेश साझा नहीं ...