भागलपुर, फरवरी 26 -- प्रखंड की दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चंडिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में कजरैली ने खैरा की टीम को पराजित कर दिया। मैच में पांच विकेट से हराकर कजरैली की टीम फाइनल में प्रवेश की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खैरा की टीम निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनायी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कजरैली की टीम ने पांच विकेट खोकर 13.3 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब साजन को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.