आरा, जनवरी 6 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा और एकवारी गांवों में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में कुल पांच लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां चिकित्सकों की ओर से उनका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार खैरा गांव में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में मोहम्मद ईशा के पुत्र मोहम्मद शौकत, उनकी पत्नी नजरून खातून, पुत्र यूनुस और पुत्री शाजिया परवीन गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सभी घायलों को परिजनों की ओर से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर एकवारी गांव में घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में स्व. पारस नाथ शर्मा के पुत्र उपेन्द्र शर्मा बुरी तरह जख्मी हो गये। उन्हें भी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया,...