खैरा अंचल कार्यालय परिसर में वर्षों से लटका पेड़ का भारी हिस्सा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
जमुई, जून 6 -- खैरा । निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में एक विशाल पेड़ का भारी हिस्सा वर्षों से टूटकर लटका हुआ है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई वर्ष पहले आए तेज तूफान में पेड़ का एक बड़ा भाग टूटकर अंचल कार्यालय भवन की ओर झुक गया था। तब से वह हिस्सा पेड़ के एक छोटे भाग से जुड़ा हुआ लटका है।बताया जाता है कि टूटे हुए हिस्से का अधिकांश भाग सड़ चुका है और केवल थोड़े से हिस्से के सहारे टिका हुआ है। यह भारी तना कार्यालय की दीवार और अन्य पेड़ों के सहारे लटका हुआ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी स्थान के नीचे प्रतिदिन अधिकारी, कर्मी एवं आम लोग आते-जाते हैं तथा कई वाहन भी खड़े किए जाते हैं। कार्यालय पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस खतरे की जानकारी होने के बावजूद अब तक इसे हट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.