खैरार-अकोना नई रेल लाइन का डीआरएम ने किया निरीक्षण
बांदा, जून 18 -- बांदा। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार वानखेड़े तथा मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार को खैरार-अकोना रेलवे स्टेशन के बीच बनी नई रेल लाइन का गहनता से निरीक्षण किया। पहले दिन मोटर ट्राली में बैठ कर तीनों अधिकारियों ने ट्रैक, ट्रैक्शन व्यवस्था, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई), सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, स्विचिंग प्वाइंट्स तथा अन्य संरक्षा संबंधी संस्थापनों की कार्यक्षमता एवं गुणवत्ता की जांच की। यह ट्रायल दो दिन चलेगा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल की ओर से यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन क्षमता में वृद्धि की जा रही है। इसी के तहत आधारभूत संरचना के विस्तार के क्रम में खैरार एवं अकौना स्टेशनों के मध्य 18.05 किलोमीटर लंबी नव निर्मित दूसरी रेल लाइन का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.