जहानाबाद, अप्रैल 12 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 69 किंजर कुर्था पथ के खैराडीह बालू घाट के समीप शनिवार की देर रात्रि ऑटो चालक रतनी प्रखंड के गपौचक गांव निवासी रमेश कुमार सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में ठोकर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में किंजर थाना को सूचना मिली कि उक्त स्थान पर किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो लेकर आ रहे युवक को टक्कर मार दी है, जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पाते ही किंजर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आनन-फानन में अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को आने के बाद प्रक्रिया पूरी करते हुए मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। किंजर पुलिस का कहना है कि ठोकर मारने वाला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.