बोकारो, जून 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरदाना पंचायत अंतर्गत खैराजरा महतो टोला में 15वें वित्त आयोग मद से निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया। पंचायत की मुखिया इन्द्रा देवी, पूर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी तथा पूर्व प्रमुख नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। करीब 3 लाख 25 हजार 500 रुपये की लागत से निर्मित यह पीसीसी पथ केदार महतो के घर से धनेश्वर महतो के घर तक बनाया गया है। सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के दिनों में लोगों को कीचड़ और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- ओरदाना मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्दघाटन इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य बसंती देवी, सिद्धेश्वर महतो, कैलाश प्रसाद सिन्हा, महेश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रभा सिन...