बोकारो, अप्रैल 22 -- कसमार, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक हरिमंदिर, खैराचातर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंगलवार को भक्ति एवं उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण की नई प्रतिमा की स्थापना के साथ मुख्य सड़क में भव्य झांकी निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। अनुष्ठान के तीसरे दिन ग्रामीण बच्चों ने राधा, कृष्ण और वासुदेव का रूप धारण कर नगर भ्रमण किया। यह भव्य झांकी खैराचातर मेन रोड और पुरुलिया रोड होते हुए मंदिर तक पहुंची। ढोल-नगाड़ों और राधे-कृष्ण के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर नृत्य किया और भगवान के नए विग्रह के दर्शन किए। यह भी पढ़ें- टाटा भेलाटांड़ में राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन मूर्ति स्थापना कर्ता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.