खैराचातर के सार्वजनिक हरि मंदिर में अखंड हरि कीर्तन शुरू
बोकारो, मई 18 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर के बनिया टोला स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में सोमवार से 72 प्रहरिय अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। कीर्तन शुरू होने से पहले खैराचातर बाजार टांड़ स्थित ठाकुरबाड़ी से ठाकुर जी की प्रतिमा को पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा के साथ हरि मंदिर लाकर स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा गांव हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा। अखंड हरि कीर्तन में पश्चिम बंगाल की पांच कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। इनमें पैताडीह के मुरलीधर दास, कोड़ के हेमंत दास, कुर्मीडीह के प्राण महतो, जडर शामपुर के तपन दास तथा कोड़ा के तुलसी दास की टीम शामिल है। कीर्तन सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे आयोजन में गोपाल दास एवं गौर गोस्वामी पुजारी की भूमिका निभा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.