खैराचातर के झामुमो कार्यकर्ता की मां का निधन
बोकारो, मार्च 23 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी एवं झामुमो व्यवसायिक मोर्चा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल की माता चमेली देवी (82 वर्षीया) का रविवार सुबह निधन हो गया। वे केएन हाई स्कूल, हरनाद के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक स्वर्गीय अनंत प्रसाद जायसवाल की धर्मपत्नी थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। पूर्व विधायक बबीता देवी, प्रमुख नियोती कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। दोपहर में गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से क्षेत्र में गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.