बोकारो, नवम्बर 25 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर, सिंहपुर एवं हिसीम पंचायतों में सोमवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे तथा विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए। तीनों पंचायतों में कुल 1929 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 130 आवेदन ऑन-स्पॉट स्वीकृत किए गए। शिविरों में जाति, आवासीय व आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, कृषि व पशुपालन विभाग से जुड़े आवेदनों की बहुलता देखने को मिली। सबसे अधिक आवेदन आवास (656), मनरेगा (141) तथा आवश्यक प्रमाणपत्र और पेंशन योजनाओं से जुड़े रहे। वहीं पशुपालन विभाग से 95 आवेदन, आंगनबाड़ी के अंतर्गत 19 आवेदन प्राप्त हुए। कुछ आवेदनों पर आगे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा ने पर्यवेक्षक के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.