सासाराम, जून 13 -- दिनारा, एक संवाददाता। भानस थाना क्षेत्र के खैरहीं खुर्द गांव के समीप चौसा लाइन नहर से शनिवार को पानी में बहते एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों ने नहर में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते हीं भानस पुलिस मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाल कर फौरेंसिक टीम को सूचना दिया। उक्त स्थल पर फौरेंसिक टीम पहुंची जहां हर एंगल से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया। भानस प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव पुरुष का है। जिसका पहचान नहीं हो सका है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लगभग दो दिन पहले का है। शव के शरीर पर कहीं भी कटे फटे का निशान नहीं पाया गया। मृतक का उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शव का पंचनामा दायर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...