साहिबगंज, जून 4 -- मंडरो।प्रखंड के खैरवा पंचायत अंतर्गत ग्राम रस्सी टोला से खैरवा हाई स्कूल तक बनने वाली पीसीसी सड़क (भाग-1) का शिलान्यास गुरुवार को बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने नारियल फोड़कर किया।लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।सड़क निर्माण से रस्सी टोला एवं आसपास के ग्रामीणों को विशेष लाभ मिलेगा तथा विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों का आवागमन सुगम होगा। यह भी पढ़ें- चम्पाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकत...