खैरवा गांव में हुई लूटपाट का मुख्य आरोपी रोहतास से गिरफ्तार
गढ़वा, अगस्त 1 -- केतार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खैरवा गांव में पांच वर्ष पूर्व हथियार का भय दिखा कर फाइनेंस कर्मी से उसका मोबाइल और बाइक लूट की घटना में शामिल मुख्य आरोपी बिहार के बक्सर जिला निवासी अतुल राय को पुलिस ने रोहतास के डेहरी ऑन सोन स्थित डाक बंगला के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापामारी कर शातिर अपराधी अतुल राय को गिरफ्तार किया। केतार थाना में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। मालूम हो कि पांच वर्ष पूर्व खैरवा गांव में चार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से हथियार का भय दिखा कर उसकी मोबाइल फोन व बाइक लुट लिया था। उनमें तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.