सीतामढ़ी, मार्च 29 -- मेजरगंज। प्रखंड के खैरवा खाप गांव में शनिवार की लगभग 11 बजे के समय शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक परिवारों के घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हादसे का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, आग की चिंगारी एक घर में हुए बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली और देखते ही देखते पड़ोसी घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति खाक हो चुकी थी। अग्निशामक वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । इस भीषण आगलगी ने कई परिवारों के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा कर दिया है। सोनू बैठा,अशोक बैठा,राकेश बैठा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.