सीवान, मार्च 15 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खैरवां बाजार के पोखरे में शनिवार को डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृत बालक प्रदीप कुमार का छह वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में वह अपने दादा के चाय के दुकान के पास खेल रहा था। खेलते - खेलते वह पोखरे के पास चला गया। खेलते समय पैर धोने के दौरान प्रमोद फिसलकर पोखरे के गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इधर-उधर तलाश करने के बाद जब पोखरा में खोजा गया तो करीब तीन - चार घंटे बाद उसे पोखरे से निकाला जा सका, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत की खबर लगते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां बबीता देवी, पिता प्रमोद कुमार, दादा दीनानाथ प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.