सराईकेला, अप्रैल 3 -- राजनगर, संवाददाता। राजनगर प्रखंड के खैरबनी गांव में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्रतिष्ठा गुरुवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस कलश यात्रा में गांव की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु महिलाएं करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित नदी से कलश में पवित्र जल भरकर लौटीं। कलश यात्रा के समापन के बाद विधि-विधान के साथ मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्य प्रारंभ किया गया। प्रतिष्ठा के उपरांत समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं महिलाओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस धार्मिक आयोजन में माताजी आश्रम के सुनील कुमार डे, कृष्ण पद मंडल, हरे मोहन मंडल, राधा गोविंद कीर्तन समिति खोएरबनी के सदस्य समेत गांव के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.