अल्मोड़ा, जुलाई 9 -- अल्मोड़ा। जिले में हो रही लगातार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। नगर में सुबह से ही बारिश होने लग गई थी। बारिश के कारण खैरना-रानीखेत-रामनगर राज्य राजमार्ग पर भूस्खलन हो गया था। आवाजाही बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब भी सड़क पर रुक-रुक कर ही आवाजाही हो रही है। इसके अलावा चार ग्रामीण सड़कों पर भी आवाजाही बंद है। आपदा कंट्रोल के मुताबिक, बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक 24 घंटों में रानीखेत में सर्वाधिक 92.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा शीतलाखेत में 91 मिमी, सल्ट में 89 मिमी, चौखुटिया व भिकियासैंण में 81.5-81.5 मिमी, जैंती में 80 मिमी, द्वाराहाट में 71 मिमी, जागेश्वर में 68.5 मिमी, अल्मोड़ा में 63 मिमी, भैसियाछाना में 43.5 मिमी और सोमेश्वर में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- N...