नैनीताल, अप्रैल 1 -- गरमपानी। हल्द्वानी से रानीखेत गोलूछीना जा रही रोडवेज बस बुधवार को खैरना स्थित रानीखेत टू-लेन पुल के पास खराब हो गई। उसमें सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया। बस परिचालक प्रकाश नेगी ने बताया कि फैन बेल्ट टूटने से वाहन आगे नहीं बढ़ सका। बस में 24 यात्री सवार थे, जिन्हें पीछे से आ रही दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...